Friday, 09 Oct 2026

C.P. राधाकृष्णन उप-राष्ट्रपति पद की शपथ कल लेंगे

नई दिल्ली (11 सितंबर 25)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (67) को शुक्रवार को पद की शपथ दिला सकती हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि संभावना है कि राष्ट्रपति 12 सितम्बर को राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक समारोह में राधाकृष्णन को पद की शपथ दिलाएंगी। राधाकृष्णन ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से हराया। 21 जुलाई को तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के कारण यह चुनाव कराया गया था। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!