नईदिल्ली (13 मई 26)। CBSE ने आज 12वीं के नतीजों का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन नतीजों में इस साल कुल 85.20 % छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस साल कुल 85.20% छात्र पास हुए हैं। हालांकि बीते साल(88.39%) की तुलना में इस ग्राफ में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 82.13% दर्ज किया गया। इस परिणाम शानदार प्रदर्शन करते हुए 94,000 से अधिक छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं, वहीं 17,113 मेधावियों ने 95% से अधिक स्कोर किया है। छात्र ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in । इसके अलावा, DigiLocker और UMANG ऐप पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध है।