नईदिल्ली (25 जुलाई 26)। कई दिनों से जारी CJP के आंदोलन में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। संगठन ने अपना आंदोलन वापस लेने की घोषणा करते हुए दावा किया है कि सरकार ने उनकी तीनों प्रमुख मांगें स्वीकार कर ली हैं।
CJP के नेताओं ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी सभी तीनों मांगों पर सहमति जताई गई है। इसी के बाद आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया गया।संगठन ने आंदोलन में शामिल सभी लोगों और समर्थकों से शांतिपूर्वक जंतर-मंतर खाली करने की अपील की है। साथ ही कहा कि आंदोलन का उद्देश्य अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना था, जो अब पूरा हो चुका है।