Wednesday, 30 Sep 2026

CM योगी के अंदर घुसी है हिटलर की आत्मा: असदुद्दीन ओवैसी

हैदराबाद (18 जुलाई 24)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में होने वाली कांवड़ यात्रा के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया है। ओवैसी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अंदर हिटलर की आत्मा आ गई है। उन्होंने मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क किनारे लगे ठेले और खाने-पीने की दुकानों पर मालिकों के नाम बोर्ड लगाने को कानून का उल्लंघन बताया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान ओवैसी ने कहा, 'हम इसकी निंदा करते हैं क्योंकि यह संविधान के अनुच्छेद 17 का उल्लंघन है, जो अस्पृश्यता के खिलाफ है। इससे उत्तर प्रदेश सरकार छुआछूत को बढ़ावा दे रही है। दूसरी बात, उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बाद मुजफ्फरनगर की सभी दुकानों से मुस्लिम कर्मचारियों को हटा दिया गया है। क्या आप सिर्फ एक समुदाय के लिए काम करेंगे? संविधान का पालन कहां हो रहा है?'

Tags:

Follow us

This question is not available..!