Thursday, 01 Oct 2026

Cockroach Janata Party के प्रदर्शन में पहुंचे वांगचुक

नईदिल्ली (06 जून 26)। नीट परीक्षा विवाद को 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने जंतर- मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है। इस विरोध का कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग है। जानकारी के लिए बता दें कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रमुख अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली प्रदर्शन के लिए पहुंच चुके हैं वो इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं। इस आंदोलन में  जलवायु कार्यकर्ता, इंजीनियर और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक भी शामिल हुए हैं।

इस बीच, देश के इस गरमाते जा रहे छात्र आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों का साथ मिलना भी शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार सागरिका घोष ने कॉकरोच जनता पार्टी के इस प्रदर्शन को अपना खुला समर्थन दिया है। सांसद सागरिका घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा- 'मेरी तरफ से आपको ढेरों शुभकामनाएं और पूरा समर्थन। इस सही लड़ाई को इसी तरह आगे बढ़ाते रहिए!' CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान विरोधी पक्ष का एक व्यक्ति हिट स्प्रे लेकर पहुचा। उस शख्स ने कॉकरोच जनता पार्टी को 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का नया रूप बताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते CJP समर्थकों और उस व्यक्ति के बीच तीखी बहस और हल्की धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया।


Tags:

Follow us

This question is not available..!