Sunday, 04 Oct 2026

FBI के पूर्व निदेशक के निधन पर ट्रंप का शर्मनाक बयान

वाशिंगटन (23 मार्च 26)। अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मुलर का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात अंतिम सांस ली, हालांकि मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। मुलर ने 2001 से 2013 तक FBI का नेतृत्व किया और 9/11 हमले के बाद अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की कथित भूमिका और डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव अभियान से उसके संबंधों की जांच की जिम्मेदारी दी गई थी।  करीब 22 महीने तक चली इस जांच में 34 लोगों पर आरोप लगाए गए, जिनमें ट्रंप के सहयोगी, रूसी अधिकारी और कंपनियां शामिल थीं। कई आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और उन्हें सजा भी हुई। मुलर के निधन के बाद ट्रंप का बयान सबसे ज्यादा चर्चा में है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'अच्छा हुआ, मुझे खुशी है कि वह मर गया। अब वह निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।' इस बयान को लेकर अमेरिका में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। कई लोगों ने इसे असंवेदनशील और राजनीतिक दुश्मनी से भरा बताया है।विश्लेषकों का मानना है कि मुलर की जांच और ट्रंप के साथ उनका विवाद अमेरिकी राजनीति के सबसे चर्चित अध्यायों में से एक रहा है, जो अब उनके निधन के बाद भी चर्चा में बना हुआ है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!