Thursday, 01 Oct 2026

G7 में की बैठक में ट्रंप बोले-'I'm The Boss

एवियान (17 जून 26)। फ्रांस के एवियान में आयोजित G7 Summit के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक मजाकिया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुनिया के शीर्ष नेताओं के बीच पहुंचते ही ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा, 'I'm the boss' यानी 'मैं बॉस हूं'। ट्रंप की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद नेताओं के बीच हंसी का माहौल बन गया। सम्मेलन के मेजबान और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्रंप से पूछा, 'आप कैसे हैं?' जिस पर ट्रंप ने जवाब दिया, 'गुड, थैंक यू।' यह छोटा सा संवाद कैमरों में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे ट्रंप की विशिष्ट शैली और आत्मविश्वास का उदाहरण बताया, जबकि कुछ ने इसे मजाकिया राजनीतिक क्षण करार दिया।

G7 समिट के अंतिम दिन ट्रंप और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय बैठक भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। दोनों नेताओं की यह फरवरी के बाद पहली आमने-सामने की मुलाकात मानी जा रही है। अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, बैठक में व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), आपूर्ति श्रृंखला और वैश्विक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई  ने कहा कि ट्रंप और मोदी के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध हैं और दोनों देशों की सरकारें भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में मार्को रुबियो की भारत यात्रा ने व्यापार और राष्ट्रीय सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने का आधार तैयार किया है। G7 के विशेष सत्र 'नई साझेदारियां बनाना और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को पुनर्जीवित करना' में ट्रंप और मोदी ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और संक्षिप्त बातचीत भी की। इस सत्र में G7 देशों के अलावा कई साझेदार देश, World Bank और African Development Bank के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैठक से केवल राजनीतिक संदेश ही नहीं, बल्कि व्यापार और रणनीतिक सहयोग से जुड़े ठोस परिणाम भी सामने आ सकते हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!