नईदिल्ली (08 अप्रैल 25)। नई दिल्ली में स्टार्टअप महाकुंभ 2025 का शानदार समापन हुआ। तीन दिन तक चले इस बड़े इवेंट में देशभर से स्टार्टअप, इन्वेस्टर्स, सरकारी अफसर और इनोवेटर्स शामिल हुए। इस आयोजन का खास आकर्षण रहा सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM), जो एक मजबूत पार्टनर के रूप में सामने आया और स्टार्टअप्स को सरकारी खरीद प्रणाली से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई।
GeM की क्या रही भूमिका?- GeM का स्टॉल इवेंट का सबसे सक्रिय और व्यस्त हिस्सा बना रहा। 2500 से ज्यादा स्टार्टअप्स ने सवाल पूछे और समाधान पाए। 1000 से ज्यादा स्टार्टअप्स ने GeM पर रजिस्ट्रेशन करवाया। GeM ने स्टार्टअप्स को दिखाया कि सरकारी खरीद अब आसान और फायदेमंद हो चुकी है। GeM का फोकस था 'आत्मनिर्भर भारत के लिए अवसर' को बढ़ावा देना। इसके तहत उन्होंने स्टार्टअप फाउंडर्स, इन्वेस्टर्स और सरकारी अधिकारियों से सीधा संवाद किया।
क्या रहा खास?- GeM मंडप में इंटरएक्टिव वर्कशॉप, लाइव डेमो, और मेंटॉरिंग सेशन हुए। GeM ने 1500 से ज्यादा सेशंस का आयोजन किया, जिसमें ट्रेनिंग, जानकारी और गाइडेंस शामिल थे। 70+ स्टार्टअप्स को GeM मंडप में जगह दी गई, जिनमें से 30 'स्टार्ट-ओ-नॉट्स चैलेंज' के विजेता थे। इन स्टार्टअप्स को सरकारी खरीदारों से सीधा मिलने और बातचीत करने का मौका मिला।