Wednesday, 30 Sep 2026

Google पर भूलकर भी मत सर्च करना 'Epstein Files'

बेंगलुरु (25 फरवरी 26)। आजकल इंटरनेट पर 'Epstein Files' शब्द बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। लोग इस विषय पर अधिक जानकारी पाने के लिए गूगल और अन्य सर्च इंजनों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इसी बढ़ती जिज्ञासा का फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं। केवल एक क्लिक ही आपके निजी डेटा को खतरे में डाल सकता है।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि जब कोई यूजर Epstein Files से जुड़ी खबरें या दस्तावेज खोजता है, तो उसे कई वेबसाइटों के लिंक दिखाई देते हैं। ये वेबसाइटें देखने में बिल्कुल वास्तविक मीडिया या आधिकारिक स्रोत जैसी लगती हैं। लेकिन हकीकत में इनमें से कई साइट्स फर्जी होती हैं, जिन्हें केवल लोगों को फंसाने के लिए तैयार किया गया है। अक्सर इन साइट्स पर लिखा होता है कि पूरी फाइल देखने के लिए अपनी Gmail या अन्य ईमेल आईडी से लॉगिन करें। जैसे ही यूजर अपना ईमेल और पासवर्ड डालता है, उसकी जानकारी सीधे हैकर्स के हाथ में चली जाती है। एक बार हैकर्स को आपके ईमेल अकाउंट तक पहुंच मिल जाने के बाद वे आपके कांटैक्ट्स, निजी मैसेज, बैंकिंग जानकारी और अन्य संवेदनशील डेटा तक भी पहुंच सकते हैं। कई बार अकाउंट का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में लेकर वे रिश्वत, धोखाधड़ी या ब्लैकमेल जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। यानी केवल एक क्लिक से आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। इंटरनेट पर हर दिन नए ट्रेंड आते हैं, लेकिन हर लिंक भरोसेमंद नहीं होता। केवल जानकारी पाने की उत्सुकता में किसी संदिग्ध साइट पर क्लिक करना भारी पड़ सकता है। ऑनलाइन दुनिया में आपकी सावधानी और सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!