Thursday, 01 Oct 2026

Indigo का बड़ा ऐलान- यात्रियों को मिलेगा मुआवज़ा

नईदिल्ली (11 दिसंबर 25)। Indigo संकट से परेशान यात्रियो के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। इंडिगो ने उन यात्रियों को मुआवज़ा देने की घोषणा की है, जिनकी उड़ानें 3 से 5 दिसंबर के बीच प्रभावित हुई थीं। इस अवधि में कंपनी का पूरा नेटवर्क अस्त-व्यस्त हो गया था, जिसके चलते हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएँ प्रभावित हुई थीं।

कंपनी ने ऐलान किया है कि प्रभावित यात्रियों को सरकार के नियमों (DGCA दिशानिर्देश) के अनुसार 5,000 से लेकर 10,000 रूपये तक का नकद मुआवज़ा दिया जाएगा। इसके अलावा एयरलाइन ने सबसे ज्यादा प्रभावित यात्रियों के लिए 10,000 रूपये तक के अतिरिक्त ट्रैवल वाउचर जारी करने की भी घोषणा की है। यह फैसला उन यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत है, जिनकी यात्रा योजनाएँ अचानक बदल गईं और जिन्हें बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस ट्रैवल वाउचर की सबसे खास बात यह है कि यात्री इसे अगले 12 महीने यानि की एक साल तक कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन वाउचर्स का उपयोग भारत में इंडिगो की किसी भी घरेलू उड़ान या अंतरराष्ट्रीय रूट के लिए किया जा सकता है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि मुआवज़ा राशि DGCA द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के तहत दी जाएगी। नियमों के अनुसार जिन यात्रियों की उड़ानें एयरलाइन की गलती के कारण रद्द हुईं, वे इस मुआवज़े के हकदार हैं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!