Tuesday, 29 Sep 2026

ISRO मुख्यालय उड़ाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु (03 जुलाई 26)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि की ISRO के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय को बम से उड़ाने कीधमकी मिली है। यह धमकी भरा मेल इसरो के चेयरमैन कार्यालय को एक ईमेल के ज़रिए प्राप्त हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी साझा की है।धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। एहतियात के तौर पर इसरो मुख्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। पूरे मुख्यालय परिसर में सघन तलाशी अभियान और जांच-पड़ताल की गई। इस बीच धमकी देने वाले को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

दिल्ली पुलिस ने देश की सबसे हाई-सिक्योरिटी वाली संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को बम से उड़ाने की झूठी धमकी वाले ईमेल भेजने के मामले में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने डिजिटल सुरागों का पीछा करते हुए गाजियाबाद से 36 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान निशांत त्यागी के रूप में हुई है जो साल 2008 से एक गंभीर मानसिक बीमारी का शिकार है और उसका लंबा मेडिकल इतिहास रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 29 जून को भेजे गए ईमेल में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी, इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (ISRO), न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइज़ेशन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय समेत कई हाई-सिक्योरिटी वाले ठिकानों पर बम होने का दावा किया गया था। नई दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के लिए भी धमकी भरा ईमेल भेजा गया था जिसके बाद तुरंत सुरक्षा जांच की गई और कई एजेंसियों को अलर्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि संबंधित सभी संस्थाओं और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया गया और सुरक्षा के तय नियमों का पालन किया गया। बाद में पता चला कि धमकियां झूठी थीं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!