Thursday, 01 Oct 2026

LOC के पास सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

जम्मू (25 अक्टूबर 24)। जम्मू कश्मीर में एलओसी के पास आतंकी हमले की खबर सामने आ रही है। आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाया है। इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए, जबकि सेना के लिए काम कर रहे दो मजदूरों की भी मौत हुई है। वहीं दो जवान घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एलओसी के पास बोटापत्थर गुलमर्ग के नागिन पोस्ट इलाके के पास सेना की एक गाड़ी पर हमला हुआ। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि, सेना की ओर से पुष्टि का इंतजार है। सूत्रों का कहना है कि यह घुसपैठ की कोशिश हो सकती है।  सूत्रों की मानें तो इस हमले में एक आतंकवादी भी घायल हुआ है। बारामुला पुलिस ने बताया कि जिले के बूथापातरी सेक्‍टर में नागिन पोस्‍ट पास सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस तथ्‍यों की पुष्टि में जुटी है।  बताया जा रहा है कि यह एंबुश था। जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने घात लगाकर 18 RR के जवानों के वाहन पर हमला किया। सर्दियों के मौसम के पूरी तरह से आने से पहले आतंकवादी भारतीय सीमा में प्रवेश करने के प्रयासों में जुटे रहते हैं।  घाटी के इलाकों के साथ ही जम्‍मू क्षेत्र से लगते बॉर्डर इलाकों के जरिये भी आतंकवादी देश में घुसने की फिराक में रहते हैं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!