Thursday, 01 Oct 2026

LoC पर पाक घुसपैठिया समेत तीन गिरफ्तार

बारामुला (31 मई 26)। सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास चलाए गए अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (Pok) के एक घुसपैठिए तथा सोपोर के दो निवासियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों के अनुसार, सेना के सतर्क जवानों ने उड़ी सेक्टर में LoC पार करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार घुसपैठिए को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एक अन्य अभियान में, विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उड़ी क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सोपोर के दो व्यक्तियों को एक गाइड के साथ उड़ी सेक्टर के रास्ते LoC पार कर बाहर जाने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!