Tuesday, 29 Sep 2026

NATO शिखर सम्मेलन के लिए तुर्किये पहुंचे ट्रंप

अंकारा (07 जुलाई 26)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को दो दिवसीय नाटो (NATO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अंकारा पहुंचे। राजधानी के एसेनबोगा एयरपोर्ट पर तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने स्वयं उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत समारोह के बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। बैठक में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा सहयोग तथा अन्य रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों नेता संयुक्त प्रेस वार्ता भी कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप तुर्किये को F-35 Lightning II लड़ाकू विमान बेचने की अपनी इच्छा का संकेत दे सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।दो दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुखों के अलावा साझेदार देशों के नेता भी हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में मुख्य रूप से इन विषयों पर चर्चा होगी- सदस्य देशों द्वारा रक्षा खर्च बढ़ाने की प्रतिबद्धता का क्रियान्वयन। यूक्रेन को सैन्य सहायता जारी रखना। रक्षा उद्योग और हथियार उत्पादन क्षमता का विस्तार। बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में गठबंधन की रणनीति।

सम्मेलन शुरू होने से पहले अमेरिकी सेना के जनरल डैन केन ने तुर्किये के संस्थापक मुस्तफा कमाल अतातुर्क की समाधि अनितकबिर पर पुष्पांजलि अर्पित की और मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!