Monday, 28 Sep 2026

NEET पेपर लीक: लाखों युवाओं का भरोसा डगमगाया: खरगे

नईदिल्ली (12 जून 26)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) और कई भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विवादों ने लाखों युवाओं और उनके परिवारों का भरोसा डगमगा दिया है। AICC की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद X पर जानकारी साझा करते हुए खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ राजनीतिक संघर्ष तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा करना भी है।

खरगे ने कहा कि देश महंगाई, बेरोज़गारी, परीक्षा घोटालों और सामाजिक असमानता जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। पोस्ट में लिखा गया, 'आज देश महंगाई, बेरोज़गारी, परीक्षा घोटालों और सामाजिक असमानता जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। NEET और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विवादों ने लाखों युवाओं और उनके परिवारों का भरोसा डगमगा दिया है। राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से प्रभावित छात्रों और युवाओं से मुलाकात की है और देश के सामने उनकी आवाज़ मज़बूती से रखी है।' NEET में कथित पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि शिक्षण संस्थानों और प्रणालियों को 'जानबूझकर कमज़ोर किया जा रहा है'। खरगे ने लिखा, 'आज दुर्भाग्य से हम देख रहे हैं कि जिन संस्थानों और प्रणालियों को बनाने में दशकों लगे, उन्हें जानबूझकर कमज़ोर किया जा रहा है।' 

Tags:

Follow us

This question is not available..!