Wednesday, 30 Sep 2026

NEET: विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

नईदिल्ली (24 जुलाई 26)। जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कई मंजूरी दी है। इसमें विनीत जोशी शिक्षा मंत्रालय से हटाए गए हैं। वे उच्च शिक्षा विभाग में सचिव थे। उनके स्थान पर राजस्थान कैडर के नरेश पाल गंगवार उच्च शिक्षा विभाग के नए सेक्रेटरी होंगे। 

इसी तरह केरल कैडर के टीके अनिल कुमार को स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया। यह शिक्षा मंत्रालय के शीर्ष स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कहा जा सकता है। नरेश पाल गंगवार 1994 बैच के आईएएस हैं, वहीं, विनीत जोशी जो 1992 के आईएएस हैं, उन्हें हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के सचिव पद से हटाकर पंचायती राज मंत्रालय का सचिव बनाया गया है। 1995 के IAS टी. के. अनिल कुमार को स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का नया सचिव बनाया गया हैं। शिक्षा मंत्रालय के दोनों डिपार्टमेंट में नए सचिव आए हैं। नरेश पाल गंगवार 1994 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने साल 1993 में यूपीएसी की परीक्षा पास की थी। राज्य सरकार में कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनका जन्म 21 अक्टूबर 1970 में हुआ था। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक करने के बाद कम्युनिकेशन एंड रडार में एमटेक किया. साथ ही इकॉनोमिक्स में एमए किया है।  

Tags:

Follow us

This question is not available..!