Wednesday, 30 Sep 2026

Noida International Airport से उड़ानें शुरू

नोएडा (15 जून 26)। उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में आज 15 जून 2026 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। Delhi-NCR के दूसरे बड़े हवाई अड्डे 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) से आज से कमर्शियल पैसेंजर फ्लाइट्स की शुरुआत हो चुकी है। देश की दिग्गज एयरलाइन कंपनी IndiGo इस एयरपोर्ट की पहली लॉन्च कैरियर बनी है। पिछले एक हफ्ते से यहां रनवे और अत्याधुनिक उपकरणों की कड़ाई से जांच की जा रही थी जो पूरी तरह सफल रही।

यह एयरपोर्ट आने वाले समय में एशिया का सबसे बड़ा एविएशन हब बनने की ओर अग्रसर है। जानकारी के लिए बता दें कि आज देश के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू आज नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने वाली पहली कमर्शियल उड़ान को हरी झंडी दिखाकर इस ऐतिहासिक सफर की शुरुआत करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के शेड्यूल के मुताबिक पहली इनॉगरल फ्लाइट (उड़ान संख्या 6E-2278) सुबह 7:05 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर सुबह 8:05 बजे नोएडा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर चुकी है। इस पहली वीआईपी फ्लाइट में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के साथ देश के 75 बड़े दिग्गज कारोबारी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। 

जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन देश को समर्पित करने वाले स्थानीय किसान परिवारों को पहले ही दिन एक अनोखा सम्मान दिया गया। जेवर के 170 किसान (जिनमें 20 महिला किसान भी शामिल हैं) आज विशेष विमान में सवार होकर लखनऊ की यात्रा पर रवाना हुए। लखनऊ पहुंचने पर इन सभी वीआईपी किसान परिवारों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष मुलाकात और संवाद का कार्यक्रम हुआ।

Tags:

Follow us

This question is not available..!