Monday, 28 Sep 2026

NTA ने जारी किया CUET-UG का रिजल्ट

नईदिल्ली (29 जुलाई 24)। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट या CUET-UG 2024 का रिजल्ट रविवार को घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

सीयूईटी-यूजी के परिणामों की घोषणा के बाद स्नातक दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हो गया। दाखिला प्रक्रिया में इस वर्ष विलंब हो गया है। एनटीए ने सात जुलाई को सीयूईटी-यूजी 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी थी, जिससे नतीजों की घोषणा का रास्ता साफ हो गया है। लगभग एक हजार अभ्यर्थियों की शिकायत सही पाये जाने पर उनकी दोबारा परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की गई थी।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) (नीट-यूजी) और राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद के बीच सीयूईटी-यूजी के नतीजों में देरी हुई। शुरुआत में, सीयूईटी-यूजी परिणाम 30 जून को घोषित किए जाने थे, लेकिन एनटीए ने इसमें देरी कर दी, क्योंकि वह नीट-यूजी, यूजीसी-नेट और सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक के आरोपों से जूझ रही थी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!