Tuesday, 29 Sep 2026

NTA ने JEE Main 2025 सेशन 1 के नतीजे किए घोषित

नईदिल्ली (11 फरवरी 25)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 11 फरवरी को JEE Main 2025 सेशन 1 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपने स्कोर देख सकते हैं। इस साल, 14 छात्रों ने JEE Main सेशन 1 में परफेक्ट 100 NTA स्कोर हासिल किया है। राजस्थान इस मामले में सबसे आगे है, जहां से पांच टॉपर हैं। JEE Main 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी नतीजों से एक दिन पहले जारी की गई थी, जिसमें पुष्टि की गई थी कि विभिन्न शिफ्टों के 12 प्रश्न हटा दिए गए थे। NTA के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इन प्रश्नों के लिए सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए गए। एनटीए ने इस साल 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को देश के बाद भी 15 शहरों में और देश के भीतर 304 शहरों के कुल 618 केंद्रों पर जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा आयोजित की थी। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!