Tuesday, 29 Sep 2026

ORACLE का दावा: AI से कैंसर के खिलाफ नई क्रांति की शुरूआत

न्यूयार्क  (22 जनवरी 25)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में नई खोज से कैंसर के इलाज में बड़ा बदलाव आने वाला है। अमेरिकी कंपनी ORACLE के CEO लैरी एलिसन ने दावा किया है कि AI से कैंसर के खिलाफ नई क्रांति की शुरूआत हो चुकी है और इसकी मदद से 48 घंटे में कैंसर का इलाज संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि AI की नई खोज से कैंसर  का पता लगाना और उसके लिए कस्टमाइज्ड वैक्सीन बनाना अब केवल 48 घंटे में संभव होगा।

लैरी एलिसन ने बुधवार को कहा, 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कैंसर का जल्दी पता लगाकर उसके लिए कस्टमाइज्ड वैक्सीन तैयार की जा सकेगी। यह मरीजों के लिए इलाज को बेहद तेज और व्यक्तिगत बनाएगा।' हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह एक संभावित भविष्य की योजना है, जिस पर तेजी से काम किया जा रहा है।  ORACLE का  दावा है कि यह कदम न केवल कैंसर के खिलाफ लड़ाई को नया आयाम देगा, बल्कि लाखों जिंदगियों को बचाने में भी मील का पत्थर साबित हो सकता है।  अगर अमेरिका इस तकनीक में सफल होता है, तो यह रूस के साथ उसकी प्रतिस्पर्धा में महत्वपूर्ण कदम होगा। रूस ने पहले ही घोषणा की है कि 2025 से वह अपने नागरिकों को कैंसर वैक्सीन मुफ्त में देना शुरू करेगा। ऐसे में अमेरिका को इस दौड़ में आगे निकलने के लिए जल्द ही ठोस परिणाम देने होंगे।  

Tags:

Follow us

This question is not available..!