Thursday, 01 Oct 2026

Putin-Trump के बीच बिना किसी शर्त बात होने की संभावना

मॉस्को (11 जनवरी 25)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच संभावित वार्ता के लिए रूस तैयार है, बशर्ते दोनों पक्ष बातचीत के माध्यम से मौजूदा समस्याओं को हल करने की इच्छा रखते हों। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस संबंध में शुक्रवार को बयान दिया और कहा कि पुतिन ट्रंप के साथ बिना किसी पूर्व शर्त के बातचीत करने को तैयार हैं। पेसकोव ने कहा कि दोनों नेताओं को किसी विशेष शर्त की आवश्यकता नहीं है और भविष्य की वार्ता को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुतिन और ट्रंप के बीच वार्ता के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति जरूरी होगी, और यदि यह इच्छाशक्ति बनी रहती है, तो बैठक का आयोजन किया जाएगा। क्रेमलिन प्रवक्ता ने कहा, 'हम देख रहे हैं कि ट्रंप भी बातचीत के लिए तैयार हैं, और हम इसका स्वागत करते हैं।' ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें यह उम्मीद है कि रूस से वार्ता के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि पुतिन मुझसे मिलना चाहेंगे, और यह बैठक उनके उद्घाटन के बाद ही उचित होगी।' उन्होंने यूक्रेन की नाटो सदस्यता को लेकर राष्ट्रपति जो बिडेन के रुख पर भी सवाल उठाया और कहा कि रूस के लिए यह एक बड़ा मुद्दा है। ट्रंप ने रूस की भावनाओं को समझते हुए कहा कि कई सालों से यह मुद्दा उनके लिए चिंता का विषय है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!