Wednesday, 30 Sep 2026

RBI ने लगातार तीसरी बार घटाया रेपो रेट

मुंबई (06 जून 25)। आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी FY2025-26 की तीन दिवसीय बैठक के नतीजे सामने आ चुके हैं। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा (RBI Governor Sanjay Malhotra) ने बैठक के नतीजों का ऐलान करते हुए रेपो रेट में 0.50% की कटौती की घोषणा की है। इसी के साथ अब रेपो रेट 6.00% से घटकर 5.50% हो गया है।

बता दें कि इससे पहले फरवरी 2025 और अप्रैल 2025 में भी दो बार रेपो रेट में 0.25% की कटौती की गई थी, जिसके बाद ये घटकर 6.00% पर पहुंच गया था। एक बार फिर से ब्‍याज दरों में कटौती होने से आम लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी क्‍योंकि इसका सीधा असर उनके तमाम लोन की EMI पर पड़ेगा। 

फाइनेंशियल ईयर 2026 में रियल जीडीपी ग्रोथ 6.5% रहने का अनुमान है। पहली तिमाही में यह 6.5%, दूसरी तिमाही में 6.7 फीसदी, तीसरी तिमाही में 6.6 फीसदी और चौथी तिमाही में 6.3% रहने का अनुमान है। आरबीआई ने महंगाई के अनुमान को भी 4 फीसदी से घटाकर 3.7% कर दिया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि वैश्विक स्थिति नाजुक, विभिन्न देशों में आर्थिक परिदृश्य कमजोर बना हुआ है। वैश्विक स्तर पर कमजोर आर्थिक परिदृश्य के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। आरबीआई ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.50 प्रतिशत घटाकर 5.50 प्रतिशत किया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!