मुंबई (07 नवंबर 26)। प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ को आखिरकार अपना विनर मिल गया है। शो के ग्रैंड फिनाले में शहजाद पूनावाला ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस शानदार जीत के साथ उन्हें 35 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। शहजाद की जीत का ऐलान शो के होस्ट और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने किया। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, उनके दोस्तों और फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।
शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी, Rise and Fall 2 की ट्रॉफी के साथ मिले 35 लाख रुपये
नारी डेस्क : प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ को आखिरकार अपना विनर मिल गया है। शो के ग्रैंड फिनाले में शहजाद पूनावाला ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस शानदार जीत के साथ उन्हें 35 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। शहजाद की जीत का ऐलान शो के होस्ट और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने किया। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, उनके दोस्तों और फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।
‘राइज एंड फॉल 2’ के फिनाले में शहजाद पूनावाला के साथ प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी टॉप 3 में पहुंचे थे। इन तीनों में से विनर चुनने के लिए शो के कंटेस्टेंट्स को वोटिंग करनी थी। सबसे ज्यादा वोट हासिल करके शहजाद ने खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं प्रियंका चाहर चौधरी फर्स्ट रनर-अप और गौतम गुलाटी सेकंड रनर-अप रहे। आखिर में प्रियंका और शहजाद को स्टेज पर आमने-सामने खड़ा करके वीरेंद्र सहवाग ने विजेता के नाम का ऐलान किया।
शो के ग्रैंड फिनाले में टॉप 5 में जगह बनाने वाले कंटेस्टेंट्स में शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर और करण पटेल शामिल थे। हालांकि, स्वरा भास्कर चौथे और करण पटेल पांचवें स्थान पर रहे। वहीं बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए शहजाद ने ट्रॉफी और 35 लाख रुपये की प्राइज मनी जीत ली।
शहजाद पूनावाला भारतीय राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। साल 2017 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और 2018 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। इसके बाद साल 2021 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। इस साल उन्होंने बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। राजनीति के बाद शहजाद ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया और अब अपनी शानदार गेम रणनीति के दम पर शो के विजेता बन गए हैं।