लखनऊ (07 नवंबर 24)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रतिक्रिया जताई है। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के योगी सरकार पर तंज कसा है और कहा कि जुर्माना लगानेवाली उत्तर प्रदेश की सरकार पर अब कोर्ट जुर्माना लगा रहा है।