Thursday, 01 Oct 2026

SCO सम्मेलन से पहले मोदी की जिनपिंग से बातचीत

तिआनजिन (31 अगस्त 25)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय चीन के तिआनजिन शहर में हैं, जहां वह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं। उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से खास बातचीत की है। यह मोदी की सात साल बाद चीन की पहली यात्रा है, जिसमें दोनों देशों के बीच रिश्तों में नरमी आई है। इससे पहले वह साल 2018 में चीन गए थे। इस बार वह तिआनजिन में होने वाले SCO सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि भारत-चीन संबंधों में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

हाल के महीनों में भारत और चीन के बीच कुछ सकारात्मक संकेत भी मिले हैं। दोनों देश व्यापार, सीमा विवाद और क्षेत्रीय शांति को लेकर बातचीत के जरिए समाधान निकालने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी और शी जिनपिंग की यह मुलाकात भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की इस साल यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों नेता रूस के कजान शहर में हुए ब्रिक्स 2024 सम्मेलन के दौरान मिले थे। शनिवार को तिआनजिन में स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे और भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:30 बजे दोनों नेताओं के बीच बातचीत शुरू हुई। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'तिआनजिन, चीन पहुंच गया हूं। SCO शिखर सम्मेलन में विचार-विमर्श और विभिन्न विश्व नेताओं से मिलने का इंतजार है।' उन्होंने यह भी कहा कि भारत, सम्मान और विश्वास के आधार पर अपने पड़ोसी देशों से रिश्तों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!