Monday, 28 Sep 2026

SEBI पर हिंडनबर्ग का हमला, अडानी से मिली हैं माधबी पुरी बुच

मुंबई (11 अगस्त 24)। अडानी ग्रुप को निशाना बनाने वाली कंपनी हिंडनबर्ग ने इस बार सीधा मार्केट रेगुलेटर सेबी पर हमला बोला है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच भी अडानी ग्रुप के साथ मिली हुई हैं। यही वजह है कि अडानी ग्रुप के खिलाफ उन्होंने 18 महीने में भी कार्रवाई नहीं की है। हिंडनबर्ग की रिसर्च ने इस खुलासे के बारे में सुबह सोशल मीडिया एक्स पर ऐलान किया था। गुप्त दस्तावेज के हवाले से हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा है कि अडानी घोटाले में इस्तेमाल की गई ऑफशोर संस्थाओं में सेबी चेयरपर्सन की हिस्सेदारी थी।


Tags:

Follow us

This question is not available..!