Wednesday, 07 Oct 2026

SIR वालें आएं तो महिलाएं लड़ने को तैयार रहें: ममता

कृष्णानगर (12 दिसंबर 25)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पेशल इंसेंटिव रिवीजन (SIR) को लेकर बड़ा बयान दिया है। ममता ने कहा कि SIR के नाम पर माताओं-बहनों का हक छीना जा सकता है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें और अपने हक की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं। ममता ने कहा कि अगर महिलाएं सामने से लड़ेंगी तो पुरुष पीछे से उनका समर्थन करेंगे।

ममता बनर्जी ने यह बयान नदिया के कृष्णानगर में आयोजित रैली में दिया। उन्होंने माताओं और बहनों से कहा, 'आपके पास ताकत है। अगर आपके नाम काट दिए गए तो क्या आप इसे बर्दाश्त करेंगी? बिल्कुल नहीं। चुनाव के दौरान दिल्ली से पुलिस भेजी जाएगी और आप पर दबाव डाला जाएगा, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आपके पास किचेन का सामान है, उसके साथ तैयार रहें। आप सामने से लड़ेंगी और पुरुष पीछे से आपका समर्थन करेंगे।' मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में धर्मनिरपेक्षता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वे सांप्रदायिकता में विश्वास नहीं करतीं और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करती हैं। ममता ने कहा कि चुनाव के समय बीजेपी जनता को बांटने की कोशिश करती है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उन्हें यह साबित करना होगा कि वे भारत के नागरिक हैं। ममता बनर्जी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक भी योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया, तो वे धरना देने से पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी मतों की भूख में इस प्रकार का कदम उठा रही है और चुनाव से ठीक दो महीने पहले SIR कराने का निर्णय लिया गया है। ममता ने कहा कि उन्होंने खुद अभी तक अपना गणना प्रपत्र नहीं भरा है और उन्होंने सवाल उठाया, 'क्या अब मुझे बीजेपी को अपनी नागरिकता साबित करने की जरूरत है?' 

Tags:

Follow us

This question is not available..!