Thursday, 01 Oct 2026

TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल

कोलकाता (10 जुलाई 26)। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक बृहस्पतिवार को कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। तीनों नेता पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक को अपना उम्मीदवार घोषित किया। ये तीनों नेता कुछ घंटे पहले ही तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 

तृणमूल के इन तीनों पूर्व सांसदों ने हाल ही में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था और आज पार्टी भी छोड़ दी। उनके इस्तीफे से खाली हुई तीनों सीटों पर निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की घोषणा की है। भट्टाचार्य ने भाजपा के साल्ट लेक स्थित प्रदेश कार्यालय में एक कार्यक्रम में तीनों पूर्व सांसदों का भाजपा का झंडा देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश इकाई के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। देव, राय और बराइक ने पिछले महीने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद राज्यसभा की सदस्यता और पार्टी, दोनों से इस्तीफा दे दिया था। भट्टाचार्य ने कहा कि तीनों पूर्व सांसदों का अनुभव राज्य में पार्टी को और मजबूत करेगा।

Tags:

Follow us

This question is not available..!