Wednesday, 07 Oct 2026

TMC जाएगी, तभी असली बदलाव आएगा: नरेंद्र मोदी

कोलकाता (18 जुलाई 25)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में विकास की राह में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार को बड़ी बाधा बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल बदलाव और विकास चाहता है, लेकिन राज्य सरकार विकास के रास्ते में दीवार बनकर खड़ी है। इसी अवसर पर उन्होंने ₹5,400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने टीएमसी पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि टीएमसी सरकार बंगाल के विकास के आगे दीवार बनकर खड़ी है। उनका कहना था, जिस दिन यह दीवार गिरेगी, उसी दिन से बंगाल विकास की रफ्तार पकड़ लेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि 'TMC की सरकार जाएगी, तभी असली बदलाव आएगा।' मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत सावन के पावन महीने की शुभकामनाओं से की और कहा कि इस पवित्र समय में बंगाल के विकास की नई शुरुआत का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है, वे बंगाल को वर्तमान बुरे दौर से बाहर निकालने का प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल के लिए एक समृद्ध और विकसित भविष्य का सपना देखती है और आज की परियोजनाएं उसी सपने को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये योजनाएं राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।





Tags:

Follow us

This question is not available..!