Monday, 28 Sep 2026

UGC-NET परीक्षा रद्द होने पर प्रियंका गांधी का बीजेपी पर हमला

नईदिल्ली (20 जून 24)। नीट परीक्षा पर छिड़े विवाद के बीच यूसीसी-नेट एग्जाम में गड़बड़ी की शिकायत पर शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा रद्द कर दी है। साथ ही सीबीआई जांच का आदेश दिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मामले को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार का लीकतंत्र और लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में कहा है कि नीट परीक्षा में हुए घपले की खबरों के बाद अब 18 जून को हुई नेट की परीक्षा भी गड़बड़ियों की आशंका के चलते रद्द की गई। क्या अब जवाबदेही तय होगी? क्या शिक्षा मंत्री इस लचरतंत्र की जिम्मेदारी लेंगे? 

बता दें शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने का बुधवार को आदेश दिया और मामले को गहन जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूजीसी-नेट परीक्षा इसलिए रद्द की गई कि ऐसी जानकारी मिली थी कि परीक्षा की शुचिता से समझौता किया गया है। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!