Wednesday, 30 Sep 2026

UK का समंदर में हाई-वोल्टेज ऑपरेशन

लंदन (15 जून 26)। यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और पश्चिमी देशों के बीच जारी तनाव के बीच ब्रिटेन ने रूस के कथित 'शैडो फ्लीट' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ब्रिटिश अधिकारियों ने इंग्लिश चैनल में एक प्रतिबंधित तेल टैंकर को रोककर उस पर छापा मारा और उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह अपनी तरह का पहला ब्रिटिश नेतृत्व वाला अभियान था, जिसका उद्देश्य रूस के उस समुद्री नेटवर्क को निशाना बनाना है, जिस पर पश्चिमी प्रतिबंधों को दरकिनार कर तेल निर्यात करने के आरोप लगते रहे हैं।

ब्रिटिश अधिकारियों के मुताबिक, SMYRTOS नामक तेल टैंकर को रोकने के लिए करीब छह घंटे लंबा अभियान चलाया गया। इस ऑपरेशन में ब्रिटिश सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर, युद्धपोत HMS Sutherland, रॉयल मरीन कमांडो और राष्ट्रीय अपराध एजेंसी के विशेष प्रशिक्षित अधिकारियों को शामिल किया गया।ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय का दावा है कि जहाज पर कार्रवाई रूस के प्रतिबंधों से बचने के प्रयासों के बावजूद सफलतापूर्वक की गई। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री Dan Jarvis ने कहा कि रूस अपनी शैडो फ्लीट के जरिए यूक्रेन युद्ध के लिए धन जुटाता है और यह कार्रवाई उस वित्तीय नेटवर्क पर सीधा प्रहार है।  उन्होंने कहा कि यह अभियान फ्रांस के साथ करीबी समन्वय में चलाया गया और इससे रूस की युद्ध क्षमता को कमजोर करने में मदद मिलेगी। ब्रिटिश प्रधानमंत्री Keir Starmer ने इस कार्रवाई को रूस के लिए एक और बड़ा झटका बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान उन लोगों के लिए स्पष्ट संदेश है जो Vladimir Putin के युद्ध को आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं कि वे दुनिया की नजरों से बच नहीं सकते।

Tags:

Follow us

This question is not available..!