Wednesday, 30 Sep 2026

X-59 सुपरसोनिक विमान की पहली सफल उड़ान

कैलिफोर्निया (30 अक्टूबर 25)। अमेरिका ने एक बार फिर आसमान में अपनी तकनीकी बढ़त साबित कर दी है। नासा और लॉकहीड मार्टिन  ने मिलकर विकसित किए गए X-59 सुपरसोनिक विमान की पहली सफल उड़ान भरकर दुनिया को चौंका दिया। यह विमान ध्वनि की गति (Mach 1.0) से भी तेज उड़ान भर सकता है और सबसे खास बात- उड़ान के दौरान यह “सॉनिक बूम” जैसी जोरदार आवाज नहीं करता, बल्कि ‘शांत’ सुपरसोनिक उड़ान भरता है।

कैलिफोर्निया के पामडेल रेगिस्तान से सोमवार सुबह 8:14 बजे (स्थानीय समय) X-59 ने अपनी पहली उड़ान भरी। नासा के मुख्य परीक्षण पायलट नील्स लार्सन (Nils Larson) ने विमान को सफलतापूर्वक उड़ाया और लगभग 30 मिनट की उड़ान के बाद इसे एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस (NASA Armstrong Flight Research Center) में सुरक्षित उतारा। यह उड़ान सबसोनिक स्पीड (ध्वनि की गति से कम) पर सीमित रखी गई थी ताकि विमान की उड़ान क्षमता, नियंत्रण प्रणाली और स्थिरता की जांच की जा सके। नासा ने बताया कि उड़ान के सभी सिस्टम सामान्य और स्थिर पाए गए- जिससे X-59 के भविष्य के तेज़ परीक्षणों का रास्ता खुल गया। X-59 को QueSST प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है। पारंपरिक सुपरसोनिक विमान (जैसे Concorde) जब ध्वनि की गति पार करते थे तो 110-140 डेसिबल का तेज धमाका ('सॉनिक बूम') पैदा होता था। लेकिन X-59 की विशेष लंबी, पतली नोज डिज़ाइन और एयरोडायनामिक बॉडी हवा के प्रवाह को इस तरह मोड़ती है कि यह बूम को ऊपर की दिशा में फैला देती है। इससे जमीन पर केवल 60-80 डेसिबल का ‘थंप’ सुनाई देता है जो किसी कार का दरवाजा बंद होने जैसा हल्का शोर होता है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!