नईदिल्ली (08 जुलाई 26)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता RP सिंह ने कहा कि OTT प्लेटफ़ॉर्म Zee5 से फिल्म 'सतलुज' को हटा दिया गया है। उनके अनुसार इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से मंजूरी नहीं मिली थी, फिर भी इसे OTT पर दिखाया जा रहा था। इसी वजह से सरकार ने इस पर रोक लगाने का फैसला किया। RP सिंह ने बताया कि पंजाब BJP के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने इस मामले को लेकर भारत सरकार से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद सरकार ने मामले की समीक्षा के लिए एक कमेटी बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कमेटी फिल्म की जांच करेगी और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा।