जलालाबाद (01 सितंबर 25)। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई, जिसकी पुष्टि संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने की है और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। जानकारी के मुताबिक, अब तक 800 लोगों की मौत हो गई है और 2500 घायल हुए हैं।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर से लगभग 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था और यह 8 किलोमीटर की गहराई में आया। यह घटना रात 12:47 बजे (भारतीय समयानुसार) घटी, जबकि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार यह 19:17:34 UTC पर दर्ज किया गया। अफगानिस्तान भूकंप का मुख्य केंद्र था। जबकि भारत के दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में भी इस्लामाबाद, पेशावर और लाहौर में कंपन दर्ज की गई। दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में जब देर रात झटके महसूस हुए, तो कई लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।