Wednesday, 30 Sep 2026

आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश

नईदिल्ली (23 अप्रैल 25)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 26 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इस हमले में निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाए जाने से देशभर में गुस्से और आक्रोश की लहर दौड़ गई है। लोग सड़कों पर उतरकर इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और 'पाकिस्तान होश में आओ' जैसे नारों के साथ आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ कड़ी निंदा कर रहे हैं।

पहलगाम में हुआ यह आतंकी हमला भारत की संप्रभुता, कश्मीर की शांति और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था पर सीधा हमला है। हमले में मारे गए लोगों में अधिकांश पुरुष हैं, जिनमें से कुछ की पहचान विदेशी पर्यटकों के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चार आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया, जिनमें तीन पाकिस्तानी और एक स्थानीय कश्मीरी आतंकवादी है। घटना उस समय हुई जब पर्यटक बैसरन घाटी के ऊपरी हिस्से में घुड़सवारी कर रहे थे। आतंकवादी वहां पहुंचे और पंजाबी में पर्यटकों से उनका मजहब पूछा। पहचान होने के बाद, उन्होंने पर्यटकों को गोली मार दी और करीब 50 राउंड फायरिंग की।

 


Tags:

Follow us

This question is not available..!