Saturday, 10 Oct 2026

इमारत ढही: मदद के लिए पिंटू साथियों के साथ पहुंचे

इंदौर (23  सितंबर 25)। इंदौर के रानीपुरा क्षेत्र में सोमवार रात एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक लोग मलबे में दब गए,  जिन्हें लोगों की मदद से प्रशासन ने घायल अवस्था में निकाला गया है। सूचना मिलते ही इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के युवा नेता दीपक जोशी 'पिंटू' मौके पर पहुंचे और अपने साथियों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। उन्होंने अस्पताल जाकर भी घायलों को लेकर चिकित्सकों से चर्चा कर उचित ईलाज और देखभाल की बात कही। जोशी ने घायलों के कुशलक्षेम पूछे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।   

बताया गया है कि यह इमारत करीब 10 वर्ष पुरानी थी। घटना के बाद देर रात्रि तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इमारत गिरने की घटना में बड़ा हादसा होने से बच गया, क्योंकि हादसे के दौरान अधिकांश लोग इमारत से बाहर थे। इस बीच पुष्यमित्र भार्गव भी मौके पर पहुंच गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इमारत में फर्नीचर निर्माण का कार्य होता था। यदि हादसा दिन के वक्त होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!