Monday, 05 Oct 2026

ईरान ने भारत का दिल से आभार जताया

तेहरान (26 जून 25)। ईरान ने इज़राइल के साथ हाल ही में हुए संघर्ष में मिली 'नैतिक जीत' पर भारत को धन्यवाद कहा है। 13 जून से 24 जून तक चले 12 दिवसीय युद्ध के बाद तेहरान स्थित ईरानी दूतावास ने एक आधिकारिक बयान जारी कर भारत के नागरिकों, राजनीतिक दलों, धार्मिक नेताओं, मीडिया और सामाजिक संगठनों के समर्थन के प्रति आभार प्रकट किया है। ईरानी दूतावास ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच X (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावनात्मक पोस्ट करते हुए लिखा 'इस्लामिक गणराज्य ईरान का दूतावास ईरानी राष्ट्र की जीत के अवसर पर भारत के सभी स्वतंत्रता-प्रेमी नागरिकों, राजनीतिक दलों, सांसदों, गैर-सरकारी संगठनों, धार्मिक नेताओं, मीडिया, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थानों को हार्दिक धन्यवाद देता है, जिन्होंने हाल के दिनों में ईरान का मजबूती से समर्थन किया।'

12 दिन चला युद्ध- 13 जून को शुरू हुआ ईरान-इज़राइल युद्ध 24 जून को संघर्षविराम के साथ समाप्त हुआ। इस दौरानइज़रायल  ने ईरान के प्रमुख सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें  Fordow, Natanz और Isfahan शामिल थे।अमेरिका ने भी अपने Bunker-Buster बमों के ज़रिए ईरान के कुछ गुप्त परमाणु स्थलों पर हमले किए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से अंततः युद्धविराम संभव हुआ, लेकिन कुछ देर तक रुक-रुक कर हमले जारी रहे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!