Wednesday, 30 Sep 2026

एआईसीटीएसएल को मिला हुडको पुरस्कार

नईदिल्ली (10 अक्टूबर 24)। एआईसीटीएसएल को भारत सरकार द्वारा रिहायशी वातावरण को बेहतर बनाने  हेतु सर्वोत्तम पद्धतियों के लिए हुडको पुरस्कार मिला। नई दिल्ली स्थित में विज्ञान भवन आयोजित विश्व पर्यावास दिवस 2024 के अवसर पर आयोजित समारोह में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूरे देश मे इंदौर शहर में सर्वोच्च रूप से किए गए नवाचार सोलर आधारित चार्जिंग स्टेशन बीआरटीएस को ग्रीन मोबिलिटी कॉरिडोर करने के लिए, रिहायशी वातावरण को बेहतर बनाने हेतु सर्वोत्तम पद्धतियों के लिए हुडको पुरस्कार 2024, तोखन साहू राज्य मंत्री आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा  प्रदान किया गया। एआईसीटीएसएल  की ओर से यह पुरस्कार शिवम वर्मा प्रबंध निदेशक,एआईसीटीएसएल एवं आयुक्त नगर निगम इंदौर, दिव्यांक सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी एआईसीटीएसएल एवं अभिनव चौहान, प्रभारी बीआरटीएस द्वारा लिया गया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!