नईदिल्ली (28 दिसंबर 24)। अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है और आप फीचर फोन यूज करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में फीचर फोन यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। अब UPI 123Pay के जरिए फीचर फोन यूजर्स 10,000 रुपये तक का यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। यह सुविधा 1 जनवरी, 2025 से शुरू होगी। पहले यह लिमिट केवल 5,000 रुपये थी।
UPI 123Pay एक पेमेंट सिस्टम है, जिसे विशेष रूप से फीचर फोन यूजर्स और बिना इंटरनेट वाले यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके जरिए आप बिना इंटरनेट के भी आसानी से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। यह सिस्टम 4 तरीकों से पेमेंट की सुविधा देता है। आप दिए गए IVR नंबर (080-45163666, 08045163581, 6366200200) पर कॉल करके यूपीआई ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इसमें आपको अपना यूपीआई आईडी वेरीफाई करना होगा और फिर दिए गए निर्देशों के अनुसार पेमेंट करना होगा।