Saturday, 28 Nov 2026

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.44 अरब डॉलर घटा

मुंबई (28 नवंबर 26)। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 20 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 4.44 अरब डॉलर घटकर 700.90 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे एक सप्ताह पहले देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14.21 अरब डॉलर घटकर 705.34 अरब डॉलर रह गया था। 

आर.बी.आई. के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 26.6 करोड़ डॉलर घटकर 583.18 अरब डॉलर रही। सोने का भंडार लगातार दूसरे सप्ताह घटा। इसमें 4.09 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट आई और यह 94.52 अरब डॉलर रहा। विशेष आहरण अधिकार (एस.डी.आर.) 6.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.45 अरब डॉलर रहा।  वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम.एफ.) के पास भारत का आरक्षित भंडार 1.5 करोड़ डॉलर घटकर 4.74 अरब डॉलर रहा। देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार सितंबर को समाप्त सप्ताह में 785.70 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसकी वजह प्रवासी भारतीयों की जमा पर विशेष रियायती अदलाबदली व्यवस्था के तहत बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा का आना था। 

इस व्यवस्था के तहत बैंकों ने रिकॉर्ड 133 अरब डॉलर जुटाए थे। हालांकि, उसके बाद से विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट आ रही है। डॉलर के संदर्भ में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर भी शामिल होता है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!