Monday, 05 Oct 2026

एक साथ दो युद्धों में उलझा इजरायल

तेलअवीव (19 जून 25)। इजरायल इस समय एक साथ दो युद्धों  में उलझा हुआ है। एक तरफ ईरान से सीधा सैन्य टकराव, दूसरी तरफ गाजा पट्टी में तबाही । जहां ईरान से मिसाइलें आ रही हैं, वहीं गाजा में इजरायली सेना की लगातार गोलीबारी और हवाई हमलों में 24 घंटे के भीतर 140 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है । एक ओर ईरान से हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी ओर गाजा पट्टी में राहत सामग्री के लिए खड़े नागरिकों पर हुई फायरिंग और हवाई हमलों में सिर्फ 24 घंटों में  140 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है।

गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार-बुधवार के बीच इज़रायली गोलीबारी और हवाई हमलों में 140 से ज़्यादा लोग मारे गए। खान यूनिस में इज़रायली टैंकों ने राशन की लाइन में लगे लोगों पर गोले दागे, जिसमें 59 नागरिक मारे गए । गाज़ा सिटी, मगाजी कैंप और जैतून इलाके में हवाई हमलों में  21 से अधिक लोगों की मौत हुई। यूएन राहत ट्रकों का इंतजार कर रही भीड़  पर भी गोलीबारी हुई, जिसमें  14 लोग मारे गए। स्थानीय लोगों ने कहा है कि गाज़ा में हर दिन मौतें हो रही हैं लेकिन अब दुनिया का ध्यान ईरान-इज़रायल युद्ध की ओर चला गया है।

दूसरी ओर, इज़रायल को ईरान से लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ रहा है। ईरान ने अब तक 400 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें  दागी हैं। इज़रायली डिफेंस सिस्टम हर रात हमलों को रोकने में  285 मिलियन डॉलर खर्च कर रहा है। इसके चलते डिफेंस स्टॉक सिर्फ 10-12 दिन के लिए ही बचा है।ईरान की मिसाइलें कभी तेल अवीव, कभी सैन्य ठिकानों और यहां तक कि अस्पतालों को भी निशाना बना रही हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!