गुरुग्राम (17 अगस्त 25)। यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बिग बॉस विनर के के घर के बाहर तीन बाइक सवार बदमाशों ने दो दर्जन से ज्यादा बार फायरिंग की है। गनीमत रही कि एल्विश यादव घटना के दौरान घर पर नहीं थे। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और सोशल मीडिया पर भी हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सोशल मीडिया पर यूट्यूबर के घर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना में किसी के हताहत होने की भी कोई खबर सामने नहीं आ रही है। गुरुग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी कई सितारे रहे हैं जिन पर हमला हो चुका है। चलिए आपको बताते हैं इस लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है?बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त एल्विश यादव के पिता घर पर ही मौजूद थे। उनके घर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हमला कितना जानलेवा था। घर की दीवारों और खिड़कियों पर गोलियों के निशान अलग ही दिखाई दे रहे हैं। 24 राउंड फायरिंग के बाद दीवारें पूरी तरह छलनी हो गई है।