Thursday, 08 Oct 2026

ओवैसी के साथ विचारधारा की लड़ाई: निशिकांत दुबे

पटना (18 जुलाई 25)। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि उनके साथ विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उनके संबंध मधुर हैं। ANI से बातचीत में दुबे ने कहा कि संसद में उनके कई करीबी और पारिवारिक मित्र हैं, जिनमें ओवैसी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता आज का नहीं बल्कि वर्षों पुराना है और उनके बीच कोई लव-हेट वाला संबंध नहीं है।

निशिकांत दुबे ने कहा, 'ओवैसी जी जिस विचारधारा का प्रतिनिधित्व करते हैं, वह मुसलमानों के लिए अल्ट्रा राइटिस्ट की तरह है। मेरी और ओवैसी की विचारधारा रेल की दो पटरी की तरह है। अगर ये दोनों एक साथ आ जाएं तो एक्सीडेंट हो जाएगा। हम अलग चलते हैं और वे अलग।' बीजेपी सांसद ने कहा कि उनकी विचारधारा सेक्युलर है और उनका मानना है कि देश को आगे बढ़ाना है, लेकिन किसी समुदाय का तुष्टिकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मुसलमानों को कांग्रेस सरकारों द्वारा अलग-अलग अधिकार और आरक्षण दिए गए हैं, जो सही नहीं है।' यह भी उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत से विदेश जाने वाली डेलिगेशन टीम में निशिकांत दुबे और असदुद्दीन ओवैसी दोनों शामिल थे। हालांकि राजनीतिक रूप से दोनों धुर विरोधी माने जाते हैं।


Tags:

Follow us

This question is not available..!