Thursday, 01 Oct 2026

कल सुबह संभल हिंसा के पीड़ितों से मिलेंगे राहुल गांधी

नईदिल्ली (03 दिसंबर 24)। संभल में हुई हिंसा के बाद से राज्य की राजनीति और गरमा गई है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिसा तो जारी ही था। अब पीड़ित परिवारों से मिलने की कवायद में सभी राजनीतिक दल लगे हुए हैं। हालांकि, प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक किसी भी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि मंडल को संभल जाने की अनुमति नहीं दी है। इन सब के बावजूद नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी बुधवार सुबह संभल जाने के लिए तैयार हैं। अपने संभल दौरे के दौरान राहुल गांधी पीड़ितों से मुलाकात करेंगे, जिसकी जानकारी सांसद इमरान मसूद ने दी है। 

हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभल दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि राहुल गांधी को संभल जिले में आने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि डीएम द्वारा लगाए गए प्रतिबंध अभी भी प्रभावी हैं, और उन्हें रोकने के लिए सभी कानूनी उपाय किए जाएंगे। खबर यह भी है कि प्रियंका गांधी ने फोन के माध्यम से पीड़ित परिवारों बात की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महासचिव की बात फोन पर करवाई थी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार की नाकामी के चलते प्रदेश में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!