Thursday, 01 Oct 2026

कारोबारी की साझेदार ने की निर्मम हत्या

​इंदौर (24 अगस्त 25)। कनाड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उद्योगपति चिराग जैन की उनके ही पार्टनर ने घर में घुसकर चाकू मारकर जघन्य हत्या कर दी। वारदात के वक्त पत्नी जिम गई हुई थीं। 8 साल का बेटा घर में सो रहा था। वारदात बिचौली मर्दाना रोड स्थित मिलन हाइट्स अपार्टमेंट में हुई। इस दौरान मृतक चिराग का बेटा नींद से जाग गया। आरोपी हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। बेटे ने ही मां को फोन कर घटना की जानकारी दी। 

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, उद्योगपति चिराग पिता देवेन्द्र का सांवेर रोड पर अरिहंत सेल्स के नाम से पीवीसी पाइप बेचने का कारोबार है चिराग मूलत: ग्वालियर का रहने वाला है। 8-9 साल पहले यहां रहने आया था। कारोबार के दौरान उसकी मित्रता आरोपी विवेक पिता महावीर जैन निवासी बख्तावर राम नगर (मूल निवासी ​भिंड) से हुई। बाद में विवेक उनका बिजनेस पार्टनर बन गया था। किसी बात पर दोनों का कुछ समय पहले विवाद हो गया था। ​विवाद के बाद विवेक ने खुद को पार्टनरशिप से अलग कर लिया था। लेकिन लेनदेन का कुछ हिसाब बाकी थी। इसी हिसाब को पूरा करने 2 माह पहले चिराग के साथ बैठक हुई थी। बैठक में चिराग ने उसका बचा हुआ सारा पैसा दे दिया था। विवेक उस हिसाब से संतुष्ट नहीं था और मन में टीस लेकर बैठा था। अपनी संतुष्टि के लिए विवेक बात करने के बहाने चिराग के घर पहुंचा था। रोज की तरह चिराग की पत्नी पूनम तफरीह करने गई थी। इसी का फायदा उठाकर वह चिराग से उसके घर बात करने गया। यहां बातों के दौरान चिराग और विवेक के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि विवेक दौड़कर किचन में गया और चाकू उठाकर चिराग पर कई वार कर दिए। हमले में चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद विवेक मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने देखा कि घर का गेट खुला हुआ है और अंदर खून फैला हुआ है। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी को पकड़ने पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!