Thursday, 01 Oct 2026

केवल मुरली से काम नहीं चलेगा, सुरक्षा के लिए सुदर्शन भी जरूरी: योगी

अगरतला (17 सितंबर 24)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को त्रिपुरा के दौरे पर पहुंचे। यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केवल 'मुरली' से काम नहीं चलेगा, बल्कि सुरक्षा के लिए 'सुदर्शन' भी आवश्यक है। योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश पर हो रही हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि बगल में हजारों किमी की सीमा के अंदर जो हमारे भाई-बंधु रह रहे हैं। उनकी क्या स्थिति है। ये किसी से छिपी हुई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आप धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म आपकी रक्षा करेगा। लेकिन अगर आप अपने स्वार्थ के लिए धर्म का बलिदान कर रहे हैं। तो वह धर्म भी आपके साथ उसी प्रकार का व्यवहार करेगा। आज हम एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए पूर्व से लेकर पश्चिम तक और दक्षिण से लेकर उत्तर तक एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सब जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण के एक हाथ में मुरली है तो दूसरे हाथ में सुदर्शन भी है। उन्होंने कहा कि केवल मुरली से काम नहीं चलेगा। बल्कि सुरक्षा के लिए सुदर्शन भी आवश्यक है। योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने स्वार्थ के लिए देश का विभाजन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने 1925 में इस खतरे को भांपा था। आरएएस इस बात को जानता था। अगर हम कांग्रेस की बातों का शिकार होते रहेंगे। तो देश का विभाजन कराएंगे। हिंदुओं का कत्लेआम कराएंगे। इस देश की परंपरा को, संस्कृति को, जातीय परंपरा को नष्ट, भ्रष्ट कर देंगे और वह दुस्वप्न था। वह सच साबित हुआ। कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए देश का विभाजन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि 1905 में ही बंग-भंग के समय आपने देखा होगा। बंगाल ने विरोध किया। उस समय भी कांग्रेस यही काम कर रही थी। आरएसएस आज भारत ही नहीं बल्कि विश्व में हजारों शिक्षण संस्थानों का संचालन कर रही है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!