Monday, 05 Oct 2026

खरगे ने थरूर के बयानों पर कसा तंज

नईदिल्ली (26 जून 25)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बार-बार तारीफ करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी सांसद शशि थरूर पर निशाना साधा है। खरगे ने कहा कि हमारे लिए देश सबसे पहले है, लेकिन कुछ लोगों के लिए प्रधानमंत्री मोदी पहले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब शशि थरूर और पार्टी नेतृत्व के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान के बाद तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर की प्रतिक्रिया सामने आई है। शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'उड़ने के लिए इजाजत मत मांगो, पंख तुम्हारे हैं और आसमान किसी का नहीं।' इससे पहले खरगे ने कहा, 'शशि थरूर की इंग्लिश बहुत अच्छी है। मैं अंग्रेजी ठीक से नहीं पढ़ सकता। उनकी भाषा बहुत अच्छी है इसीलिए हमने उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य बनाया है।' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। पूरा विपक्ष सेना के साथ खड़ा है। हमने कहा कि देश पहले है पार्टी बाद में। कुछ लोगों को लगता है कि मोदी पहले है और देश बाद में। हम क्या कर सकते हैं?' उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मोदी सरकार के अधीन कठपुतली बन गया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!