Tuesday, 06 Oct 2026

चेतावनी: दुश्मन फिर हमले की न सोचें: ईरान

तेहरान (17 मार्च 26)। ईरान ने अमेरिका के साथ युद्धविराम की मांग करने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान ने न तो युद्धविराम की मांग की है और न ही यूएस के साथ बातचीत की कोई पहल की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में उन्होंने अमेरिकी दावों को 'भ्रमपूर्ण' बताते हुए कहा कि ईरान तब तक लड़ाई जारी रखेगा जब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह स्वीकार नहीं कर लेते कि यह युद्ध 'गैरकानूनी' है और भविष्य में दोबारा नहीं होना चाहिए।

तेहरान में साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अराघची ने कहा कि ईरान युद्ध जारी रखने का इच्छुक नहीं है, लेकिन उसका अंत इस तरह होना चाहिए कि दुश्मन भविष्य में हमला करने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने कहा कि ईरान 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' स्वीकार नहीं करेगा। विरोधी देश अपनी पूरी सैन्य ताकत झोंकने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय मदद मांग रहे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान केवल उन्हीं जहाजों को रोकता है जो उसके खिलाफ युद्ध में शामिल देशों से जुड़े हैं। इसी बीच इसराइल की सेना ने दावा किया है कि उसने तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्टपर एक विमान को नष्ट कर दिया, जिसका इस्तेमाल ईरान के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेताओं द्वारा किया जाता था। इजरायली सेना के अनुसार यह विमान Airbus A340 था। इसका इस्तेमाल ईरान के राष्ट्रपति मसूदपेजेशकियन और पहले अली ख़ामेनेई की विदेश यात्राओं के लिए किया जाता रहा था। इस विमान के नष्ट होने से ईरान और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों के बीच समन्वय प्रभावित हो सकता है। हालांकि ईरानी अधिकारियों ने इस हमले की तत्काल पुष्टि नहीं की है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!