चेन्नई (02 दिसंबर 24)। चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हवा में झूलने लगा विमानचक्रवात फेंगल के कारण चेन्नई में शनिवार शाम को मौसम बहुत खराब हो गया, जिससे चेन्नई हवाई अड्डे पर एक इंडिगो एयरलाइंस का एयरबस A320 NEO विमान लैंडिंग के दौरान बाल-बाल बच गया। वायरल वीडियो के मुताबिक विमान को रनवे पर उतरने में काफी मुश्किल हुई। जब विमान लैंडिंग के लिए जमीन के काफी करीब आता है तो हवा में झूलने लगता है, अचानक पायलट ने लैंडिंग रोक दी और विमान को फिर से उड़ाने का निर्णय लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विमान तेज हवाओं के बीच रनवे पर उतरने की कोशिश कर रहा था, लेकिन चक्रवात के कारण लैंडिंग में बहुत संघर्ष हो रहा था। जैसे ही विमान जमीन के करीब पहुंचा, तेज हवाओं और बुरी मौसम की स्थिति के कारण पायलट ने सुरक्षित स्थिति को ध्यान में रखते हुए लैंडिंग को रोकते हुए विमान को फिर से ऊपर उठा लिया। यह एक बेहद जोखिम भरा निर्णय था, लेकिन पायलट ने इसे बड़ी सूझबूझ से लिया। चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए चेन्नई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने सुबह हवाई अड्डे के परिचालन को निलंबित करने का निर्णय लिया। यात्रियों से अनुरोध किया गया था कि वे अपनी उड़ानों के बारे में संबंधित एयरलाइनों से जानकारी प्राप्त करें।