Thursday, 08 Oct 2026

जम्मू-कश्मीर में नए विधायकों का शपथग्रहण सम्पन्न

श्रीनगर (21 नवंबर 25)। जम्मू और कश्मीर विधानसभा के स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर विधानसभा के दो नए चुने गए विधायक आगा सैयद मुंतजिऱ मेहदी और देवयानी राणा को शपथ दिलाई। आगा सैयद मुंतजिऱ मेहदी बडगाम विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं जबकि देवयानी राणा नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से चुनी गई हैं।

आगा सैयद मुंतजिऱ मेहदी ने उर्दू में और देवयानी राणा ने डोगरी में शपथ ली। विधानसभा स्पीकर अब्दुल रहीम राथर के आफिस में दोनों विधायकों को शपथ ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सतपाल शर्मा (सीए), विपक्ष के नेता सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक शाम लाला शर्मा, विधायक विक्रम रंधावा, पीडीपी विधायक वहीद उर रहमान पर्रा और नए चुने हुए सदस्यों के परिवार के सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद थे। विधानसभा सचिव मनोज पंडिता भी इस अवसर पर मौजूद थे। दोनों विधायकों के शपथ लेने के बाद अब जम्मू कश्मीर विधानसभा में विधायकों की संख्या 90 हो गई है। विधायक देवयाणी राणा के शपथ ग्रहण करने के साथ ही सदन में महिलाओं की संख्या चार हो गई है जिसमें मंत्री सकीना इत्तू, नेकां विधायक शमीमा फिरदौस और भाजपा विधायक शगुन परिहार शामिल हैं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!